फर्जी कंपनी बनाकर बालिकाओं को ठगने वाली महिला ठग सरगना सहित दो गिरफ्तार


थाना कोतवाली
फर्जी कंपनी बनाकर बालिकाओं को ठगने वाली महिला ठग सरगना सहित दो गिरफ्तार
आवेदिका ममता पत्नी वीरेंद्र निवासी गुरु टोला थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2022 को लिखित तहरीर दिया गया कि दो लड़कियां अभियुक्ता पूजा कनौजिया एवं मुस्कान कनौजिया विगत मई माह से आवेदिका के घर पर आकर वादिनी की लड़की शालिनी को अपनी संस्था स्मार्ट ब्रिज जिसे भारत सरकार की संस्था बताकर कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ₹15500 विभिन्न किस्तों में जमा कराएं तथा सादा फार्म गुरुकुल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन की रसीद तथा आयकर विभाग भारत सरकार का एक प्रमाण पत्र दिया व वादिनी की लड़की के साथ पढ़ने वाली गुड़िया से ₹6300 तथा मुस्कान से ₹5500/-जमा कराएं। ट्रेनिंग के दौरान मेरी लड़की ने बताया कि यह फर्जी संस्था है और लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें सपने दिखाकर और लोगों से ₹15000 जमा कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उसका कमीशन देने की बात कर रहे हैं। कोई भी इनकी संस्था भारत सरकार से संबंधित नहीं है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 343/2022 धारा 406, 420, 467, 468 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डी.के. श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भारत सरकार का संस्था बताकर ट्रेनिंग के नाम पर ₹15-15 हजार रुपए ठगने वाली सरगना पूजा कनौजिया पुत्री राधेश्याम कनौजिया निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर अपनी बहन मुस्कान कनौजिया के साथ आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को चौकी प्रभारी बदरका अश्विनी कुमार मिश्रा व हमराही फोर्स द्वारा गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
1.पूजा कन्नौजिया पुत्री राधेश्याम कन्नौजिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
2.मुस्कान कन्नौजिया पुत्री राधेश्याम कन्नौजिया उम्र 18.5 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
बरामदगी – एक अदद वाहन संख्या UP47AA6302 धारा 207 एमवी एक्ट में सीज

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अखंड प्रताप सिंह के 3 सहयोगियों के विरूद्ध 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही

Wed Jul 20 , 2022
प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अखंड प्रताप सिंह के 3 सहयोगियों के विरूद्ध 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही1- चंदन सिंह उर्फ मनीष सिंह उर्फ जोजो पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी टोडरपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़।2- सुनील सिंह पुत्र वशिष्ट सिंह निवासी टोडर थाना मेंहनगर आजमगढ़।3- अमित सिंह पुत्र […]

You May Like

advertisement