कुवि के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 31 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर अमिषा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में 6 विधाओं में संस्थान के अधिकतर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डाॅ. अमिषा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है जो कि समाज के लिए भी लाभदायक होता है। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कविता पाठ में सुगन्धा ने प्रथम स्थान, राहुल शर्मा ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मो. नाजिम खान ने प्रथम, अनु शर्मा ने दूसरा व इकबाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन में शोभा सिंह ने प्रथम, पूनम रानी ने दूसरा व अनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन डाॅ. दिग्विजय सिंह ने किया। क्विज प्रतियोगिता में टीम सी ने प्रथम, टीम ए ने दूसरा व टीम बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

Fri Dec 31 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – उमेश गर्ग। कुरुक्षेत्र, 31 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन शिक्षक व तीन गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की एवं […]

You May Like

advertisement