Uncategorized

21वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में कुरुक्षेत्र के दो खिलाडिय़ों ने जीते पांच मेडल

70 वर्षीय सुभाष चंद्रा ने दो गोल्ड सहित जीते 3 मेडल, 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान ने जीते दो मेडल,साई कुरुक्षेत्र में खिलाडिय़ों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 9 फरवरी : युवरानी एथलेक्टिस समिति अलवर राजस्थान की तरफ से 6 व 7 फरवरी को राजऋषि कॉलेज अलवर में 21वीं ओपन नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के 70 वर्षीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा और 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान राणा ने 5 मेडल जीते हैं। इन खिलाडिय़ों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से स्वागत किया गया और सम्मानित भी किया गया।
राजस्थान अलवर में युवरानी एथलेटिक्स समिति की तरफ से आयोजित 21वीं ओपन नेशनल चैम्पियनशीप में कुरुक्षेत्र के 70 वर्षीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा ने लॉग जम्प में 4.32 मीटर छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा ट्रप्पल जम्प में 7.95 मीटर जम्प लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया और 22.33 मीटर हैमर थ्रो फैंककर द्वितीय स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के ही 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान राणा ने 5 किलोमीटर वॉक में द्वितीय स्थान हासिल किया तथा लॉग जम्प 3 मीटर छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेक्टिस के राष्टï्रीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा व बीरभान राणा का भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इन खिलाडिय़ों को साई के सहायक निदेशक बाबूराम रावल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, सोहन लाल, समाज सेवी विनोद गर्ग, समाज सेवी बलराज ग्रेवाल, समाज सेवी नरेश सैनी ने स्वागत किया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज सेवी अजैब सिंह, अमित कुमार, चांद राम सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel