खून की राजनीति पर लगे विराम, अविलम्ब हत्यारे की हो गिरफ्तारी: उदय सिंह
पूर्णिया में दिन दहाड़े हत्यारों के द्वारा पुलिस स्टेशन के कुछ हीं दूरी पर नीरज झा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शहर के काफी व्यस्त माने जाने वाले रास्ते में जहाँ पुलिस की भी आवाजाही लगी रहती है इस तरह की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जाना कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। उक्त बातें पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कही। उन्होंने सख़्त लहज़े में स्थानीय पुलिस और प्रशासन से कहा कि ये क्या हो रहा है पूर्णिया में..? प्रसाशन और पुलिस क्या कर रही है..? लोग दहशत में रह रहे हैं। श्री सिंह ने दुःख प्रकट करते हुए राज्य की सरकार से शवालिया लहजे में पूछा कि क्यूं नही यहाँ के क़ानून व्यवस्था पर राज्य की सरकार ध्यान दे रही है.? कितने दिनों तक ये खून की राजनीति चलती रहेगी। जिन मारने वालों का नाम बार-बार आ रहा है मेरी जानकारी में वे लोग पूर्णिया में हीं घूम रहे हैं तो फिर ऐसे लोगो को क्यों नही गिरफ्तार किया जा रहा है। क्या कारण है..? और इससे लोगो मे सरकार के प्रति दुर्भावना पैदा होती है। श्री सिंह ने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब इस मामले में निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। जिससे पूर्णिया में शांति व्यवस्था बहाल हो सके और लोग निर्भीकतापूर्वक रह सके। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ है। पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया है कि मैं अपने तरफ से प्रयास करूँगा की हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले।