UKSSSC उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिशन जारी

उत्तराखंड देहरादून
UKSSSC उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिशन जारी,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 30 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र, ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 10 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: 30 दिसम्बर, 2025
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि: 03 जनवरी, 2026 से 05 जनवरी, 2026 तक
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि: 09 मार्च, 2026 से प्रारम्भ

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

Thu Dec 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनरेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील,सागर मलिक उत्तराखंड में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। देहरादून की पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में […]

You May Like

advertisement