बिहार: धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन विभिन्न नहरों पर पुल निर्माण एवं साइफन मरम्मति समेत विभिन्न ग्रामों में कटाव निरोधक कार्य को लेकर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा से मिलकर अनुरोध पत्र सौपी

धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन विभिन्न नहरों पर पुल निर्माण एवं साइफन मरम्मति समेत विभिन्न ग्रामों में कटाव निरोधक कार्य को लेकर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा से मिलकर अनुरोध पत्र सौपी।
श्रीमती सिंह ने अनुरोध पत्र में कहा है कि धमदाहा प्रखंड के दमगाड़ा दास टोला वासियों एवं के0नगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत अधीन परसिया रहिका महादलित टोला वासियों को आवागमन हेतु नहर में पुल नही होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतएव धमदाहा वितरणी के 89 RD तथा के0नगर प्रखंड के पड़सिया रहिका जानेवाली पथ में पड़ने वाले नहर में 99 RD पर पुल निर्माण की सख्त आवष्यकता है।
वहीं मंत्री लेशी सिंह ने अनुरोध पत्र में कहा हैं कि के0नगर प्रखंड अधीन जगनी पंचायत के सौराहा ग्राम में 176 RD पर साइफन जीर्णशीर्ण हो गया है। जिससे निरंतर भारी मात्रा में पानी का रिसाव होते रहता है। जिससे किसानों का फसल क्षतिग्रस्त हो जाता है। अएतव 176 RD पर साइफन की मरम्मति समेत पुल निर्माण की सख्त आवश्यकता के मद्देनजर इसकी स्वीकृति प्रदान की जाय।
मंत्री लेशी सिंह ने जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा से अपने धमदाहा विधान सभा क्षेत्र के दमैली, दमैली बांध टोला, सिहुली ब्राह्म्ण टोला, बालू टोल, बिंद टोली, बरैना, बग्ही बरैना, मोहना टोला, लिबरी पुल में बाढ़ की विभीषिका के मद्देनजर कटाव निरोधक कार्य संबंधित कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान कराने हेतु अनुरोध किया।
उन्होंने जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा से पूर्णियाँ जिला के बायसी अनुमंडलवासियों को प्रतिवर्ष बाढ़ से भारी नुकसान पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनसे बाढ़ पूर्व पूर्णियाँ चलकर बायसी अनुमंडल क्षेत्र वासियों की बाढ़ की समस्या से स्थायी निदान कराने की दिशा में कार्य योजना बनाने का अनुरोध की।
श्रीमती सिंह ने जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा द्वारा उनकी सभी मुद्दो पर सकारात्मक पहल करने के आश्वासन के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए पूर्णियाँ जिलावासियों को आश्वस्त किया है कि जनसमस्या के समाधान के लिए वें प्रयास करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: दावतें इफ्तार पर प्रधानाचार्य पर राजनीति करना निंदनीय: बिस्मिल

Mon May 9 , 2022
दावतें इफ्तार पर प्रधानाचार्य पर राजनीति करना निंदनीय: बिस्मिलछात्र नेता राजद सह पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि कुछ दिनों पहले पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत पूर्णिया कालेज में छात्र राजद द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया था | उनमें सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे को […]

You May Like

advertisement