संयुक्त किसान मोर्चा 31 जुलाई को करेगा चक्का जाम आंदोलन

अयोध्या:———
संयुक्त किसान मोर्चा 31 जुलाई को करेगा चक्का जाम आंदोलन।
शहीद स्मारक पर आयोजित हुई संयुक्त किसान मोर्चा की तैयारी बैठक।
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई अयोध्या की बैठक मंगलवार को बीकापुर तहसील के शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर 31 जुलाई को चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बताया कि गांधी पार्क अयोध्या में किसानों को बुलाया गया है। गांधी पार्क में किसानों को इकट्ठा कर चक्का जाम आंदोलन को कामयाब बनाने की रणनीति बनाई गई है। बीकापुर क्षेत्र से भी काफी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल होंगे। तैयारी बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक, जिला मंत्री अवध राम यादव, किसान यूनियन के सत नारायण यादव, दृगपाल वर्मा, वाहिद, शिवम , किशोर श्रीवास्तव, करुणाकर यादव आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गावों से विलुप्त होती जा रही सावन की कजरी

Wed Jul 27 , 2022
अयोध्या:———गावों से विलुप्त होती जा रही सावन की कजरीमनोज तिवारीी ब्यूरो अयोध्याएक दौर था जब सावन के शुरू होते ही बारिश की फुहारों संग पेड़ों पर झूले व कजरी का मिठास पूरे वातावरण में घुल जाया करती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सावन बीतने को है, लेकिन न कहीं […]

You May Like

advertisement