कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन

एआईएच एवं आईसीएचआर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 अप्रैल से।
कुरुक्षेत्र के एतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व पर विद्वतजन करेंगे मंथन।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 5 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने गुरुवार को 8 से 10 अप्रैल 2026 तक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुरुक्षेत्रः थ्रू द एजिस विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन किया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च, नई दिल्ली तथा विजन कुरुक्षेत्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
ब्रोशर विमोचन के अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान-विनिमय के महत्वपूर्ण मंच होते हैं। इनके माध्यम से देश-विदेश के विद्वान कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर अपने विचार साझा करेंगे, जिससे शोध और अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के निदेशक प्रो. भगत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से एआईएच, विद्वान, शोधार्थी और विशेषज्ञ भाग लेकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे तथा बेस्ट रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने वाले विद्वान को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेन्द्र पाल, विजन कुरुक्षेत्र के निदेशक मदन मोहन छाबड़ा, सम्मेलन के निदेशक प्रो. भगत सिंह, आयोजन सचिव प्रो. आर.के. देसवाल, गुलजारी लाल नंदा केन्द्र की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता, तथा लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया मौजूद रहे।




