![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231127-WA0011.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231127-WA0010-917x1024.jpg)
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की मौत
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन दोनो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
संदीप पुत्र रूम सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गैनी, थाना अलीगंज अपने फुफेरे भाई प्रीतम पुत्र हरस्वरुप उम्र 18 वर्ष निवासी गांव कुलछा, थाना शाही, के साथ अपनी शादी(9 दिसंबर) के निमंत्रण देकर बरेली से गांव कुलछा की ओर वापस आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एएनए कट के पास बाइक पर टक्कर मार दी। दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक, खाई में जा गिरी।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल बरेली भेज दिया। वहा से उन्हें सिद्धि विनायक ले जाया गया, और इलाज के दौरान दोनो की मृत्यु हो गई।