दुबई में आयोजित टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हुए अमरीका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी

दुबई में आयोजित टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हुए अमरीका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी।

ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक।

तीन दशक से अमेरिका में रह रहे अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने दुबई में किया भारत माता की जय का घोष।

ऑस्ट्रेलिया, 2 मई : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आ कर अमरीका के विभिन्न राज्यों में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज का सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी दुबई में आयोजित होने वाले 11वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हुए। दुबई के हॉलीडे इंटरनेशनल बार में हुए टीफ़ा अवार्ड समारोह में दुबई के अनेक विख्यात शेखों और बॉलीवुड के कई फिल्मी कलाकारों ने भी भाग लिया।
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने बताया कि वे अमरीका से आकर दूसरी बार टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हुए हैं। भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जोशी ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है लेकिन जब विदेश की भूमि पर भी भारत माता की जय का घोष होता है तो उनकी छाती चौड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि टीफ़ा अवार्ड समारोह में उस समय तो खूब तालियों गूंज उठी जब दुबई के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत के तिरंगे को सम्मान दिया गया। जोशी ने खुद भी मंच पर हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का घोष किया।
समारोह के आयोजक शमीम खान ने बताया कि इस बार फेस ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड का कार्यक्रम रखा था। जिसमें भारत सहित दूसरे देशों से भी लोगों को बुलाया गया। इस कार्यक्रम में मुंबई के फ़िल्मी कलाकार मयूर भारती ने सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
दुबई में आयोजित 11वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में मंच पर हाथ में तिरंगा लिए हुए अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी एवं सम्मान ग्रहण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय का नैक द्वारा प्रथम चरण में ही मिला ए ग्रेड

Tue May 2 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय का नैक द्वारा प्रथम चरण में ही मिला ए ग्रेड। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय की उपलब्धि पर छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं में जोश। कुरुक्षेत्र, 2 मई : देश के विभिन्न राज्यों में शैक्षणिक, आध्यात्मिक, योग, गौ संरक्षण, संस्कृत एवं स्वास्थ्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement