वी वी न्यूज
भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सतपाल महाराज को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें इस सूची में 40 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। स्टार प्रचारकों की इस सूची में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शामिल किया गया है।