उत्तराखंड: कांग्रेस कमेटी ने मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया,

महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी

भाजपा सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक आम फरियादी नागरिक के साथ मारपीट किए जाने की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है तथा मंत्री द्वारा किए गए दुर्व्यवाहर के विरोध मे आज बुद्ध पार्क, तिकोनिया (हल्द्वानी) में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया।
महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने कहा कि सरकार के मंत्री पद हुए व्यक्ति का यह आचरण उसकी जिम्मेदारी और जबाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लगाता हैं। नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की बजाय अनैतिक और अमर्यादित आचरण कर आप उसी जनता का मान-मर्दन कर रहे है जिसकी कृपा से आप माननीय बने है। ऐसे मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तिफा दे देना चाहिए था क्योंकि वे इस पद पर बने रहने का हक खो चुके है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हेम पाण्डे, जाकिर हुसैन के अलावा पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गजेन्द्र गोनिया, विजय चंद्र (पप्पू), महेशानन्द, नेत्रबल्लभ, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, योगेश कबड़वाल, हर्षित जोशी, नितिन भट्ट, विक्की छिमवाल, हेमन्त कुमार, दिलशाद , विष्णु, हरीश रावत, गणेश टम्टा आदि लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा नगर इकाई अध्यक्ष नियुक्त,

Wed May 3 , 2023
सितारगंज (उधमसिंहनगर) उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के स्थानीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा को यहां संपन्न हुए चुनाव में यूनियन की नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट के निर्देशन एवं नैनीताल इकाई की जिलाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement