उत्तराखंड देहरादून महामहिम ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

सागर मलिक
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान है। हिंदी ने देश की एकता को बढ़ावा दिया है
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का आधार भी है। हिंदी भाषा विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। हिंदी ने इसमें सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि हिंदी ने देश की एकता को सशक्त करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर नई पहचान दी है। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।
उन्होंने कहा कि हिंदी समृद्ध हो और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने, इसके प्रयास लगातार होने चाहिए। उन्होंने सभी से हिंदी में अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दें।