उतराखंड: हरदा ने कहा कि कांगेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब जारी होगी

देहरादून: मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल ने कहा कि राज्य में जन आक्रोश को लेकर भाजपा परेशान है। इसलिये भाजपा नेता लगातार उत्तराखंड धमक रहे हैं। महंगाई, बेराजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाने को तत्पर है।

इस दौरान रेलवे मार्ग स्थित नीरज भवन से त्रिवेणीघाट तक मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा निकाली गई। यह रेलवे मार्ग, घाट चौक होकर त्रिवेणीघाट पर संपन्न हुई। त्रिवेणीघाट पर पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती भी की। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुये।

शनिवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ऋषिकेश पहुंचे. यहां उन्होंने रेलवे रोड से त्रिवेणी घाट तक निकाली जाने वाली कांग्रेस रैली में हिस्सा लिया। रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा भाजपा की अंतर्कलह का खामियाजा जनता भुगत रही है। नए साल का आगमन हो गया है, जनता ने भी अपने मन को तरोताजा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला है।

हरीश रावत ने कहा कांग्रेस ने 45 टिकटों की लिस्ट बना ली है. जल्द ही नामों का खुलासा किया जाएगा। 25 टिकटों पर अभी रायशुमारी चल रही है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा.केएस राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जयेन्द्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, सरोज देवराडी, पार्षद मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, प्यारेलाल जुगरान, सोनू पाण्डेय, दीपक धमांदा, राव शाहीद अहमद, मुर्सलीन, उर्मिला नौटियाल, अरविंद जैन, सतेन्द्र रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा नगर के विभिन्न वार्डो में भृमण किया

Sat Jan 1 , 2022
सुवासरा= कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज सुवासरा नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर नागरिकों से चर्चा कर विभिन्न मुलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं उनसे चर्चा की। मंत्री डंग का कहना है किनागरिको के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा करना और नगर की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं […]

You May Like

advertisement