उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया सुनील खत्री को सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : लेखपैराडाइज झील रुद्रपुर में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम में यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री कंचन वर्मा जी एवं उनकी टीम द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं संत सच्चा सतराम दास साहिब संगठन( एस एस डी एनजीओ ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील खत्री जी को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया श्री खत्री जी के साथ आई उनकी टीम जिला संरक्षक युवा धीरज सक्सेना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज देवल जी को भी सम्मानित किया गया ।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क के सीईओ श्री कंचन वर्मा जी ने कहा खत्री जी भी लंबे समय से सामाजिक सेवा कर रहे हैं श्री वर्मा जी ने कहा उत्तराखंड की पावन धरती पर होली मिलन समारोह पत्रकार यूनियन का ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है और इसमें उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश की टीम के साथ जिला की टीम भी पूरी मौजूद रही एवं कमिश्नर डीएम एसएसपी सीडीओ आदि कई अधिकारियों समेत मेयर कई विधायक मंत्री समेत रुद्रपुर एवं उत्तराखंड के अती सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहकर कार्यक्रम के बाद फूलों की होली एवं गुलाल की खेली गई,
श्री सुनील खत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इस सम्मानित मंच पर सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रहा हूं मैं जिला अध्यक्ष श्री कंचन वर्मा जी के साथ पत्रकार यूनियन की पूरी टीम का धन्यवाद करता हू साथ ही श्री खत्री द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की परिचय पत्र का व्यापार शक्ति 2026 से 29 को जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा जी को भेंट की गई।



