उत्तराखंड: महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट,

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा की बेटी महिका बिष्ट (Mahika Bist) ने जो ठाना उसे हासिल कर दिखाया। लमगड़ा ब्लाक के सानड़ गांव की महिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन अपने सपने का पूरा करने के साथ क्षेत्र का नाम राेशन किया है। बेटी की सफलता पर स्वजनों में खुशी का माहौल है।

देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। लमगड़ा के सानड़ गांव की महिका बिष्ट भारतीय सेना का हिस्सा बन गई हैं। पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और माता इंदिरा बिष्ट की होनहार बेटी महिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।

महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरुआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत हैं।

महिका ने बीते दिनों चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके स्वजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। महिका का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सांगड (चलनीछीना) का रहने वाला है।

महिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वर्तमान में परिवार हल्द्वानी में रह रहा है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अफसरों की टैक्सी पर सेफद नंबर प्लेट पर रोक, लगाई तो होगी कड़ी कारवाई,

Tue Nov 1 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग ने सचिवालय के अफसरों की टैक्सियों पर पीली के बजाए सफेद नंबर प्लेट लगाने पर रोक लगा दी है। विभाग ने मुख्य व्यवस्थाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल नियमानुसार प्लेट बदलवाने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि ऐसा करने वाले वाहन स्वामियों व […]

You May Like

advertisement