उतराखंड: 109 पदाधिकारियों की सूची जारी की कांगेस पार्टी ने,सभी 70 सीटों पर कॉर्डिनेटर और ऑब्जर्वर नियुक्त,

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल को काफी समय हो गया है। लेकिन, अब जाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी की है। माना जा रहा है कि दिल्ली में पार्टी हाईकमान से हुई बातचीत के बाद संगठन को मिले अधिकारी के बाद गणेश गोदियाल ने नेताओं को बड़ी संख्या में जिम्मेदारियां दी है। इसके साथ ही राज्य की सभी 70 सीटों पर कॉर्डिनेटर और ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस में 109 प्रदेश सचिवों की जंबो सूची जारी की गई है। प्रदेश भर में विभिन्न जिलों के नेताओं को प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इस सूची के जरिए दी गई है। दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 बेहद नजदीक हैं और कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने की भी चर्चाएं चल रही है। इस बीच गणेश गोदियाल ने संगठन का विस्तार करते हुए 109 नेताओं को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय हाईकमान की तरफ से हरीश गुट को दी गई संगठन विस्तार की आजादी के बाद इतने बड़े स्तर पर सूची जारी की गई है। इस सूची को जारी करने के साथ ही इन सभी नेताओं को आगामी चुनाव में पार्टी स्तर पर दी जाने वाली तमाम चुनावी जिम्मेदारियों को भी निभाने के लिए कह दिया गया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: लैंडस्लाइड, हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर लैंडस्लाइड, लगा लंबा जाम, 300 यात्री फंसे,

Thu Dec 30 , 2021
चमोली: जोशीमठ विकासखंड क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। रोड बंद होने की वजह से करीब 300 यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। देर शाम तक संबंधित विभाग की जेसीबी मशीन सड़क खोलने के लिए मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। जानकारी के […]

You May Like

advertisement