उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी, दो की मौत,

सागर मलिक

देहरादून/विकासनगर: विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मृतक
-पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
-मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत

घायल महिला
सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेमकुंड साहिब यात्रा: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा,

Mon May 29 , 2023
सागर मलिक चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप आज सुबह हिमखंड आ गया, जिसके चलते दो घंटे तक यात्रा रोक दी गई। मार्ग पर हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेज गए। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement