उत्तराखंड: अब अधिक तेजी से हो सकेंगे आपदा से जुड़े बड़े बड़े कार्य, डीएम और मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकार बढ़े

उत्तराखंड: अब अधिक तेजी से हो सकेंगे आपदा से जुड़े बड़े बड़े कार्य, डीएम और मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकार बढ़े,
सागर मलिक

जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकारों को बढ़ाया गया है, जिससे अब आपदा मद से किए जाने वाले कार्यों में तेजी आएगी।

कैबिनेट ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी स्तर पर आपदा मद से किए जाने वाले कार्याें के लिए वित्तीय अधिकार को बढ़ा दिया गया है। इससे आपदा से जुड़े बड़े कार्य जिला और मंडल स्तर पर तुलनात्मक तौर पर अधिक तेजी से हो सकेंगे।

पांच करोड़ तक के कार्यों के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव नहीं भेजना पड़ेगा। मंडलायुक्त स्तर पर ही पांच करोड़ तक की स्वीकृतियां मिल सकेंगी। राज्य आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। ऐसे में मानसून से पहले भी सुरक्षात्मक कार्य किए जाते हैं, इसके बाद मानसून में सड़क में कटाव, भूस्खलन समेत अन्य क्षति होती है या तत्काल कोई अन्य कार्य करना होता है।

इस्टीमेट एक करोड़ से ज्यादा का होता
इसके लिए जिलाधिकारी स्तर पर पहले राज्य आपदा मोचन निधि से 10 लाख तक इस्टीमेट को पास कर सकते थे, इसके बाद इसे 20 लाख किया गया था। इसके बाद के एक करोड़ तक इस्टीमेट को मंडलायुक्त के पास भेजना होता था। अगर इस्टीमेट एक करोड़ से ज्यादा का होता था, उसे शासन को भेजा जाता था।

कैबिनेट बैठक में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकार को बढ़ाने पर मंजूरी दी है। अब जिलाधिकारी के वित्तीय अधिकार बढ़ाकर एक करोड़ तक कर दिया है, इसके साथ ही मंडलायुक्त के वित्तीय अधिकार पांच करोड़ तक कर दिए हैं। ऐसे में आपदा से जुड़े बड़े कार्य जिला और मंडल स्तर पर तेजी से हो सकेंगे। अधिकारियों के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने और स्वीकृतियां आने में समय लगता था, वह बचेगा और तेजी से काम हो सकेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम क्षेत्रों में तबादलो से छूट, शासन ने जारी किया आदेश

Thu Apr 17 , 2025
उत्तराखंड: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम क्षेत्रों में तबादलो से छूट, शासन ने जारी किया आदेश,सागर मलिक वर्तमान तबादला सत्र में अनिवार्य तबादलों के तहत पात्रता सूची में आने वाले कार्मिकों के स्थानांतरण की अधिकतम सीमा समाप्त करते हुए तबादलों की कार्रवाई की जाएगी। एकल अभिभावकों और […]

You May Like

Breaking News

advertisement