उत्तराखंड: यूथ कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री आवास कूच,

रुद्रपुर: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगायी गयी बैरिकेड को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं, पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया।

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने मंत्री के आवास से पहले ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी आई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व कांग्रेस नेता किशोर कुमार ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुखद घटना: ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, दो घायल, गहरी खाई में गिरी कार,

Tue Dec 28 , 2021
गोपेश्वर : चमोली जिले में पीपलकोटी के समीप किरूली गांव के पास एक कार सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीपलकोटी के पास किरोली […]

You May Like

advertisement