कुलपति डॉ.राजीव सूद होंगे सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित

कुलपति डॉ.राजीव सूद होंगे सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली 10 जलाई : दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आज उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समिति ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव सूद से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान के लिए मनोनीत किया गया। डॉ. सुषमा नाथ जो की इस सम्मान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्होंने बताया की डॉ. राजीव सूद जैसी विभूति जिन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ जुड़कर देश विदेश में पुरुष चिकित्सा हेतु अतुलनीय सेवा की है। उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा जाना संगठन के लिए भी एक बहुत ही गर्व की बात है।
इस अवसर पर डॉ. राजीव सूद ने कहा की माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जैसी संस्थाएं जिस निस्वार्थ भाव के साथ इस तरह के कार्यक्रम करती हैं वो अपने आप में एक सेवा है। आज के समय में अवार्ड के नाम पर जो मायाजाल चल रहा है, यह संस्था और इस संस्था की कार्यक्रारी समिति उसके सख्त खिलाफ और समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को ही सम्मानित करती है। अतः इस तरह के सम्मान का अपना एक बहुत ही ज़्यादा महत्त्व है। हर वर्ष पुरे देश-विदेश से 25 हस्तियों को ढूंढ कर उन्हें उनकी सेवा हेतु प्रोत्साहित करना ही इस संस्था का उद्देश्य है।
इस अवसर पर संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने बताया की विश्व भर में प्रोस्टेट कैंसर एवं पुरुष चिकित्सा को लेकर जो योगदार डॉ. राजीव सूद का रहा है वह अभूतपूर्व योगदान अपने आप में एक मिसाल है। देश के हर युवा को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अखिल नाथ ने बताया की संस्था की चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. राजीव सूद के चयन से वे बेहद खुश हैं और उन्होंने यह आशा ज़ाहिर की डॉ. सूद आगे भी अपनी सेवा दुनिया भर में जागरूकता फैला कर देते ही रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरसात के बावजूद सावन के पहले सोमवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Tue Jul 11 , 2023
बरसात के बावजूद सावन के पहले सोमवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बरसात में भीगते हुए पहुंचे भगवान भोलेनाथ की हाजिरी लगाने श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : सावन के पहले सोमवार को श्री मारकंडेश्वर मंदिर में बरसात के बावजूद […]

You May Like

Breaking News

advertisement