Uncategorized

युवाओं में राष्ट्रीय गौरव समाज के प्रति जिम्मेदारी व एकता की भावना पैदा कर रही है विकसित भारत पद यात्रा : सुरमयी शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

21 नवंबर शाहाबाद में किया जाएगा विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन, युवाओं की रहेगी भारी संख्या में भागीदारी।

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर : नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वय एवं मेरा युवा भारत की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। इन पद यात्राओं का आयोजन खेल मंत्रालय के माई भारत के माध्यम से किया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इसकी पहल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित 6 अक्टूबर से शुरुआत की थी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया है, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 21 नवम्बर को शाहबाद में आर्य कन्या महाविद्यालय से शहीद उधम सिंह चौक होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय पदयात्राओं का अलग अलग जगहों पर आयोजन किया जा रहा है। हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8 किलोमीटर से 10 किलोमीटर तक लंबी पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा से पहले स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री इवेंट गतिविधियां, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जा रहे है। यात्राओं के दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। इस पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर यूनिटी मार्च इवेंट (क्विज, रील एवं प्रदीप प्रतियोगिता) में दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel