विक्रम सिंह ने घायल बाज को बचाया, DFO मयंक अग्रवाल के निर्देश पर वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

विक्रम सिंह ने घायल बाज को बचाया, DFO मयंक अग्रवाल के निर्देश पर वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू

रायबरेली, 2 अगस्त 2025 — रायबरेली में आज मानवीय संवेदना और वन्यजीव संरक्षण की शानदार मिसाल देखने को मिली, जब विक्रम सिंह ने सड़क किनारे पड़े एक घायल बाज को न केवल बचाया, बल्कि उसे सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया।

बाज उड़ने में असमर्थ था और किसी भी क्षति का शिकार हो सकता था। विक्रम सिंह ने तत्काल बाज को उठाया, सुरक्षित स्थान पर लाकर पानी पिलाया और उसकी प्राथमिक देखभाल की।

इसके बाद उन्होंने तुरंत संपर्क किया जिला वन अधिकारी (DFO) श्री मयंक अग्रवाल से, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम रवाना करने के निर्देश दिए।

वन विभाग की टीम में वनरक्षक आशीष यादव एवं नीरज श्रीवास्तव शामिल थे, जिन्होंने विद्यालय परिसर पहुंचकर घायल बाज को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और आगामी चिकित्सा प्रक्रिया के लिए आगे भेजा।

DFO मयंक अग्रवाल की त्वरित प्रतिक्रिया और नेतृत्व के कारण घायल पक्षी को समय रहते आवश्यक देखभाल मिल सकी और उसे किसी और नुकसान से बचाया जा सका।

यह पूरी घटना दर्शाती है कि जब जागरूक नागरिक और संवेदनशील प्रशासन मिलकर कार्य करें, तो न केवल मानवता सजीव होती है, बल्कि प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहता है।

विक्रम सिंह का यह कदम समाज के लिए प्रेरणा है कि छोटी सी पहल भी एक जीवन बचा सकती है।


VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2027 ਦੀਆਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਡਬਲ ਇੰਜਨ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਲਿਆਏਗੀ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਲਹਿਰ:ਅਸ਼ਵਨੀ ਸ਼ਰਮਾ

Sun Aug 3 , 2025
ਅਸ਼ਨੀ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਜਨਤਕ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੰਬੋਧਨ ਅਤੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਹੋਏ ਗਦ ਗਦ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਹੈ ਉਨਾਂ ਨੇ ਹੁਣ ਤੋਂ ਹੀ ਕਮਰ ਕੱਸਣ ਵਾਸਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ-ਰਾਣਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 02 ਅਗਸਤ 2025 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ […]

You May Like

advertisement