विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शताब्दी वर्ष समारोह ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लिया

नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक 24 अगस्त :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली में आयोजित “शताब्दी वर्ष समारोह – ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस” में भाग लिया। यह सम्मेलन वीर विठ्ठलभाई जे पटेल, प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर की स्मृति को समर्पित है। वे 1925 में भारतीय विधान परिषद के प्रथम भारतीय अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने संसदीय प्रणाली में अनेक सुधारात्मक प्रयास किए, जो आज भी भारतीय विधान मंडलों के लिए मार्गदर्शक साबित हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों और सांसदों ने भागीदारी की।
सम्मेलन से पूर्व विस अध्यक्ष ने हरविन्द्र कल्याण ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने मनोहर लाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा राज्य एवं राष्ट्रहित में सहयोगी दृष्टिकोण पर चर्चा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान महा कल्याण, रक्तदान करने से किसी इंसानी जिंदगी को बचाया जा सकता है। ब्रह्माकुमारी आश्रम में रक्तदान कैंप का किया गया आयोजन

Sun Aug 24 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 24 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= रक्तदान महा कल्याण, रक्तदान करने से इंसानी जिंदगी को बचाया जा सकता है। इसीलिए आज ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय धवन कॉलोनी आश्रम फिरोजपुर शहर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। आज विश्व भाईचारा दिवस के मौके पर राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी […]

You May Like

Breaking News

advertisement