विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जर्मन राजदूत को दिखाई हरियाणा विधान सभा

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जर्मन राजदूत को दिखाई हरियाणा विधान सभा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

चंडीगढ़, 7 जुलाई : भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा का दौरा किया। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यहां उनका स्वागत किया और विधान भवन के बारे में जानकारी दी। विधान सभा अध्यक्ष और जर्मन राजदूत के बीच विभिन्न मसलों को लेकर बातचीत भी हुई। इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी मौजूद रहे।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन को विधान भवन के इतिहास और इसकी खूबियों से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि यह विधान सभा हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों की भलाई के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा के प्रत्येक सदस्य की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अगाध आस्था है। जर्मन राजदूत ने विधान सभा परिसर में स्थापित श्रीमदभगवद गीता का भी अवलोकन किया। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने विधान भवन के वास्तु और विधान सभा की कार्यशैली की तारीफ की।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मुलाकात करते जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और शिष्टमंडल। साथ हैं पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनसीवीईटी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच हुआ अनुबंध

Sat Jul 8 , 2023
एनसीवीईटी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच हुआ अनुबंध। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कौशल और तकनीक के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय।कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने एनसीवीईटी का आभार जताया। गुरुग्राम […]

You May Like

advertisement