एक क्लिक से जिला के 60988 किसानों के खाते में भेजे गए 12.20 करोड़ रुपए : विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखा लाइव, कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबंध करने वाले 15 किसानों व अधिकारियों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 19 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्लिक से जिला के 60988 किसानों के खाते में 12 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि भेजी है। इस राशि को पीएम किसान सम्म्मान निधि योजना के तहत हस्तांतरित किया गया है। एक साल में 6000 रुपए तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र ने पराली प्रबंधन में बहुत बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव में मुख्य सचिव और एक्यूआई के चेयरमैन ने कुरुक्षेत्र की पीठ थपथपाई है। आगे भी इस वर्ष को निरंतर रखने की जरुरत है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जिला स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की 98 फीसदी घटनाओं को कम करने में सहयोग करने वाले 15 किसानों और अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले किसानों को एक सत्र का आयोजन कर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में पिछले वर्ष पराली जलाने वाले 129 किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे, लेकिन इस बार किसानों ने पराली प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में किसानों ने पूरा सहयोग दिया। जिसके परिणाम स्वरूप जिलेभर में मात्र 8 मामले ही दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि जिला के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब पूरे जिले के सामने इस स्थिति को बरकरार रखना बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा किसानों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि अब दूसरों जिलों के ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी हमारे प्रबंधों को जानने के लिए सिफारिशें आ रही है। किसानों को प्रबंधन बताने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि वो इस उपलब्धी पर एक फिल्म तैयार करे।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। हरियाणा प्रदेश ने देश में सबसे पहले किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। जो पूरे देश के लिए अग्रणी भूमिका में रहने का काम है। किसानों को बागवानी और सब्जियों की फसल को लगान के सब्सिडी दी जा रही है। भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के खातों में हर 4 महिनों के बाद 2 हजार रूपये खातों में भेजकर उन्हें आर्थिक लाभी दिया जा रहा है। इस योजना का लगभ 85 प्रतिशत किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि 25 नवंबर को ज्योतिसर में होने वाले कार्यक्रम में परिवार सहित हिस्सा लें। ये कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि धार्मिक कार्यक्रम है। श्रीगुरु तेग बहादुर ने 350 वें शहीदी दिवस का कार्य है। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दूसरे धर्म की रक्षा के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है।
उपकृषि निदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि किसानों को सुबह से ही वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके लिए किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया है। किसानों ने इस बार पराली प्रबंधन में विभाग और प्रशासन का पूरा सहयोग किया, जिसके बदौलत इस बार जिला का परिणाम उम्मीदों से भी ज्यादा अच्छा रहा है। आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को किसानों के खाते में करीब 12.20 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्ध जनों के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Wed Nov 19 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्ध जनों के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन रायबरेली 19 नवंबर 2025जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत विशेष विधिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored