छेड़खानी व मारपीट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


थाना अतरौलिया
छेड़खानी व मारपीट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 22.07.2022 रात्रि 2 बजे में पीडिता उम्र 18 वर्ष अपने घर में सोई थी तभी अभियुक्त अनीफ नट पुत्र नेफई नट निवासी मदनपट्टी (नट बस्ती) थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ आकर छेडछाड करने लगा। जब पीडिता ने शोर मचाया तब पीडिता की माँ/वादिनी वहाँ पहुँची। तो अभियुक्त वहाँ से भाग गया। वादिनी सुबह अभियुक्त उपरोक्त के घर शिकायत करने गई तो अभियुक्त और उसके घर वाले जाति सूचक शब्दो की गाली देते हुए लडाई झगडा मार पीट करने पर तैयार हो गये । वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 253/22 धारा- 354 ख,504 IPC व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) 5 क SC/ST ACT पंजीकृत किया गया।

आज  दिनांक 23.07.22 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह का0 सत्येन्द्र गुप्ता व का0 रामाशीष प्रजापति के द्वारा मु0अ0सं0 253/22 धारा- 354 ख,504 IPC व 3(1)द, 3(1)ध,  3(2) 5 क  SC/ST ACT से सम्बन्धित अभियुक्त हनीफ नट पुत्र नेफई नट उम्र 23 वर्ष निवासी नट बस्ती मदनपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0 253/22 धारा- 354 ख,504 IPC व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) 5 क SC/ST ACT थाना अतरौलिया आजमगढ़।
    गिरफ्तार अभियुक्त
  2. अनीफ नट पुत्र नेफई नट निवासी नट बस्ती मदनपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
  3. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव
  4. का0 सत्येन्द्र गुप्ता,
    3 का0 रामाशीष प्रजापति थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या के मुकदमें में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Jul 24 , 2022
थाना- कप्तानगंजहत्या के मुकदमें में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक 21.06.2022 को वादिनी मुकदमा श्रीमती कामिनी सिंह पत्नी स्व0 मनीष सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि आरोपीगण 1.मनोज सिंह पुत्र श्रीनरायण सिंह 2. यशवन्त सिंह पुत्र मनोज सिंह 3. नितिन सिंह पुत्र मनोज […]

You May Like

advertisement