![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230521-WA0005-1-972x1024.jpg)
थाना मुबारकपुर
किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त
पूर्व की घटना– दिनाक 18.05.2023 को वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ की नाबालिग पुत्री के स्कूल से वापस आते समय रास्ते मे रोककर अभियुक्त जहीर अनवर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम अमिलो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा रोककर छेड़खानी करने, अश्लील टिप्पणी के सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 232/2023 धारा 294/354 भादवि व 9/10 पाक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 21.05.2023 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आपके मुकदमे का वांछित अभियुक्त जहीर अनवर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी अमिलो थाना मुबारकपुर आजमगढ जो अपने घर पर ही मौजूद है इस सूचान पर वांछित अभियुक्त जहीर अनवर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी अमिलो थाना मुबारकपुर आजमगढ को उसके घर ग्राम अमिलो से समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
जहीर अनवर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी अमिलो थाना मुबारकपुर आजमगढ
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 232/2023 धारा 294/354 भादवि व 9/10 पाक्सों एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
व0उ0नि0 श्री सुरेश सिंह यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
का0 शैलेष यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़