उत्तराखंड: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस मे खुशी की लहर,

कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेस जनों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी,

कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसजनों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, तिकोनिया में एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुवे भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करने के लिए कर्नाटक प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया।
गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा राज में जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कर्नाटक में कांग्रेस बढ़ती महंगाई को रोकने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम कर पूरे देश के लिए एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करेगी।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पार्षद राधा आर्य, पार्षद मोहम्मद गुफरान, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, मलय बिष्ट, हर्षित भट्ट, हेमन्त साहू, मयंक भट्ट, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, गजेंद्र गोनिया, कैलाश साह, कौशलेंद्र भट्ट, अमित रावत, आशीष, एडवोकेट मन्नू तुलेरा, नितिन भट्ट, जावेद, बबलू बिष्ट, शंकर कोहली, एडवोकेट शादाब, प्रेम कुमार, शानू अल्वी आदि लोगो ने शिरकत की और जश्न मनाया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: कौशिल्या ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

Sat May 13 , 2023
निर्दल प्रत्याशी/अनुसूचित महिला कौशिल्या ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय कस्बे में शनिवार को निकाय चुनाव की मतगणना तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में भारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कड़ी निगरानी में कराई गई। शुरू की मतगणना में बसपा प्रत्याशी सुनीता गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी […]

You May Like

Breaking News

advertisement