एम्स रायबरेली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एम्स रायबरेली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक मेजर जनरल (डॉ) विभा दत्ता और डीन अकादमिक प्रो नीरज कुमारी के मार्गदर्शन में एम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष प्रो भोला नाथ ने वेबिनार की शुरुआत की। वेबिनार के अतिथि वक्ताओं में राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉ राजेश गुप्ता, वाइटल स्ट्रेटजी के तकनीकी सलाहकार डॉ शिवम कपूर व डॉ आर जे सिंह तथा भारत WHO तंबाकू नियंत्रण कार्यालय से डॉ वेदा वीपीके शामिल थी। उन्होंने युवाओं पर तंबाकू के दुष्प्रभाव, तंबाकू उद्योग के भ्रामक मार्केटिंग तकनीकों, उनके तंबाकू व निकोटिन उत्पाद उद्योगों की रणनीति को उजागर करने पर अपने व्यक्तव्य दिए। प्रो भोला नाथ ने बताया कि भारत में लगभग 27 करोड़ लोग विभिन्न रूपों में तंबाकू का सेवन करते है और प्रतिवर्ष लगभग 13.5 लाख लोग इसके कारण मृत्यु को प्राप्त होते है। लगभग 35 प्रतिशत वयस्क तंबाकू सेवन करते है, जिसमें से 42 प्रतिशत पुरुष और 14 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती है। लोग तंबाकू सेवन पर प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 77 हजार करोड़ रुपए खर्च करते है जिसमें से अधिकतर निम्न आय वर्ग के लोग है। उन्होंने अपने संदेश में एम्स रायबरेली में अगले वर्ष 30 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक होने वाले तंबाकू या स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में बताया। वेबिनार के अंत में राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए वेबसाइट तथा ब्रोशर का उद्घाटन प्रो शालिनी सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान ने किया। प्रो भोला नाथ ने बताया कि इस वेबिनार के लिए 550 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। डॉ सौरभ पॉल ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। एम्स रायबरेली की ओर से डॉ आयुषी गोयल तथा डॉ हिमांशी ने भी वेबिनार के आयोजन में योगदान दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਬਾਬਾ ਖੇਤਰਪਾਲ ਜੀ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਜਾਗਰਣ

Sun Jun 1 , 2025
ਬਾਬਾ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਜੀ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪਧਾਰੇ ਅਬੋਹਰ ਤੋਂ ਟੀ ਸੀਰੀਜ਼ ਕਲਾਕਾਰ ਗੁਰਬੰਸ ਰਾਹੀ ਨੇ ਸੁੰਦਰ ਸੁੰਦਰ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦੇ ਭਜਨ ਗਾ ਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨੱਚਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕੀਤਾ (ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 01 ਜੂਨ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਬਜਰੰਗ ਧਾਮ ਮੰਦਿਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਬਾਬਾ ਖੇਤਰਪਾਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement