आज़मगढ़:सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत समारोह संपन्न

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत समारोह संपन्न

आजमगढ़।जिले के सिधारी जमालपुर स्थित एक मैरिज हाल में स्वागत समारोह का आयोजन कर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का किया गया सम्मान। बतादे कि आजमगढ़ जिले के रहने वाले डीएवीपीजी कालेज के पूर्व महामंत्री अनिल कुमार यादव को सपा के शीर्ष नेतृत्व ने समाजवादी लोहिया वहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया है। सिधारी के जमालपुर स्थित के मैरेज हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार यादव को पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी युवाओ को दी है उस पर खरा उतरते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव मंे सपा की सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवाओ के बल पर हम 2022 में सपा की सरकार बनायेगे, उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, डा0 रामदुलार राजभर, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट :- अनिल कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

108 एंबुलेंस स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया मांग पत्र

Sat Jan 8 , 2022
सिविल सर्जन को मांग पत्र देते हुए आउट सोर्स इस सिस्टम से बाहर निकालने की उठाई मांग मोगा 8 जनवरी संदीप शर्मा 108 एंबुलेंस एंप्लाइज एसोसिएशन पंजाब के बैनर तले समूह 108 एंबुलेंस सर्विस स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर हितेंद्र कलेर को मुख्यमंत्री पंजाब […]

You May Like

advertisement