कनौज: जनपद में कब होगी इंद्र देव की कृपा दृष्टि बरसेंगे मेघ

कन्नौज

जनपद में कब होगी इंद्र देव की कृपा दृष्टि बरसेंगे मेघ ।

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज l भारत कृषि प्रधान देश है यहां पर ज्यादातर फसलें वर्षा पर ही आधारित रहती हैं लेकिन उनमें से खरीफ ऋतु में बोई जाने वाली फसलें उनका मुख्य सिंचाई का साधन वर्षा का जल ही होता है वर्षा ऋतु का प्रथम महीना आषाढ़ सूखा ही निकल गया श्रावण मास लगने के बाद भी अभी तक जिले में बारिश नहीं हुई है जिसके चलते खरीफ ऋतु में बोई जाने वाली धान की प्रमुख फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है जिसके चलते यहां के किसान काफी मायूस नजर आ रहे हैं l
जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ क्षेत्र मे किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। किसान आस लगाए बैठे हैं बरसात होगी। जनपद कन्नौज में बरसात होने का नाम नहीं ले रही है। काले मेघ आते तो है, पर बरसते नहीं है । सावन के महीने में बरसात ना होने से किसान काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसान की पौध करीब 27 से 40 दिनों की होने जा रही है। धान की पौध की रोपाई का समय धीरे-धीरे निकलता जा रहा है। खेतों में पानी ना होने से किसान इंजन पंप चला कर खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई का कार्य कर रहे हैं। गांव का देहात क्षेत्रों में धान की पौध तैयार खड़ी है। वहीं कुछ किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। गुदारा गांव निवासी राजाराम ने जानकारी देते हुए बताया आसमान से यह पानी की बरसात नहीं हुई तो किसानों की फसलें सूखने की कगार पर भी आ सकती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्यासपुर खडिनी निवासी अंकित के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त

Tue Jul 19 , 2022
कन्नौज ग्यासपुर खडिनी निवासी अंकित के रूप में हुई अज्ञात शव की शिनाख्त। अवनीश कुमार तिवारी हसेरन कन्नौज l क्षेत्र के कठार गांव बंबा पुलिया पर अज्ञात का शव पानी में वहकर आया था। जिसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। वही इसकी शिकायत चौकी पुलिस को दी […]

You May Like

advertisement