जब भी हो अंतिम समय करिए गईया दान हमको यह समझा रहे अपने वेद पुराण: जिम्मी कक्कड़

जब भी हो अंतिम समय करिए गईया दान हमको यह समझा रहे अपने वेद पुराण: जिम्मी कक्कड़

इंसान से इंसान नफरत करता है और गाय को काट कर अपनी जीत समझता है ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे क्योंकि गाय तो पूजनीय है:शैलेंद्र बबला

फिरोजपुर 30 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री शैलेंद्र (बबला) और श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि जब भी हो अंतिम समय करिए गईया दान हमको यह समझा रहे अपने वेद पुराण। सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है। गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर, ऐसा होगा हाल। तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री सुनील अरोड़ा और अमन चावला ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देवी तार।

       इसी भाव से फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा और गुड खिलाने के लिए पहुंचती है। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। उन्होंने यह भी बताया कि इंसान से इंसान नफरत करता है और गाय को काट कर अपनी जीत समझता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।

इस मौके पर शैलेंद्र (बबला) जिम्मी कक्कड़ सुनील अरोड़ा मनीष सचदेवा अमन चावला अजय अरोड़ा रतन सिंह सैनी और गौरी शंकर ने चारा खिलाने की सेवा निभाई।

श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि गाय को चारा खिलाने के साथ-साथ फिरोजपुर लंगर सेवा मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही है। यह लंगर दानी सज्जनों द्वारा दी गई मशीनों से तैयार होकर ट्रामा वार्ड सिविल हॉस्पिटल के बाहर दोपहर और शाम को लगाया जाता है। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की कि अगर कोई दानी सज्जन सहयोग करने के लिए तैयार हो तो हमें संपर्क कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहिनी एकादशी का व्रत और पूजा से मानव मोह- माया के बंधनों से मुक्त हो जाता है : महंत सर्वेश्वरी गिरि

Mon May 1 , 2023
मोहिनी एकादशी का व्रत और पूजा से मानव मोह- माया के बंधनों से मुक्त हो जाता है : महंत सर्वेश्वरी गिरि। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वैशाख शुक्लपक्ष की एकादशी मोहिनी एकादशी के नाम से जानी जाती है जो आज सोमवार को है। पिहोवा 1 मई […]

You May Like

Breaking News

advertisement