
आजमगढ़ । हरिऔध कला भवन में श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा रामायण महोत्सव का आयोजित किया गया। रामायण महोत्सव के संयोजक उमेश दास ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी एवं विशिष्ट अतिथि शीतला धाम चौकिया जौनपुर के महंत विवेकानंद पांडा एवं शनिदेव मंदिर दान शनिचरा के पीठाधीश्वर परम पूज्य पन्नालाल मिश्रा जी का भव्य आगमन हुआ।उमेश दास जी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष करके छोटे-छोटे बच्चों का कार्यक्रम एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर रामलीला का मंचन अन्य जनपदों से भजन गायको की प्रस्तुति संतों का सम्मान एवं जनपद के चिकित्सकों का सम्मान किया गया !

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया।उन्होंने प्रशासन से और शासन से मांग किया कि जिले में एक प्रभु श्री रामचंद्र जी का म्यूजियम बने जिसमें आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके और जिले में एक धार्मिक केंद्र स्थापित हो! मीडिया से उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम पहुंचे या ना पहुंचे पर उनका चरित्र अवश्य पहुंचना चाहिए! प्रेस वार्ता में विशेष रूप से रामायण महोत्सव परिवार से नितेश श्रीवास्तव उपेंद्रनाथ दुबे कन्हैया पांडे शिखा रावत भरत श्रीवास्तव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना एवं प्रदीप मद्धेशिया विजय बहादुर यादव,अघोर पीठ प्रमुख व्यवस्थापक अरुण कुमार सिंह, डॉ पंकज सिंह मधुकर शर्मा,विजेंद्र सिंह,डीएन सिंह,आलोक सिंह, कौसलेन्द्र सिंह विनीत सिंह रिशू, युवराज सिंह समेंदा,बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं समस्त मिडिया के लोग उपस्थित रहे !


