गर्मी बढ़ने के साथ ही खादी के कपड़ों की बढ़ी डिमांड

गर्मी बढ़ने के साथ ही खादी के कपड़ों की बढ़ी डिमांड।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गर्मियों के लिए खादी की उतारी नई रेंज, युवाओं की भी विशेष पसंद बनी खादी।

कुरुक्षेत्र, 16 मई : गर्मी बढ़ने लगी गर्मी तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने लगा है। अब लू के थपेड़े भी चलने लगे हैं तो ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी के मौसम में खादी की डिमांड बढ़ने लग गई है। अब तो युवाओं की पसंद खादी बनने लगी है।
खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि आजकल गर्मी बढ़ने से खादी के कपड़ों की बिक्री तेज होने लगी है। लोगों की डिमांड को देखते हुए खादी में नई नई वैरायटी भी मार्किट में उतारी है। खादी के कपड़ों में फैशनेबल दिखने के लिए नए नए डिजाइन तैयार किए गए हैं।
सतपाल सैनी ने बताया कि खादी के कपड़ों को पहनने के लिए लोग खादी भंडार की दुकानों पर पहुंच रहे है। गर्मी में खादी के कपड़े शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। खादी के कपड़े अन्य कपड़ों से सस्ता है और शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं है। गर्मी में लोग संतुलित आहार-विहार के साथ पहनावे का भी ध्यान रखते हैं। विशेष तौर से सूती और खादी के कपड़ों को लोग अधिक पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि खादी के कपड़े पसीना सोख लेते हैं और गर्मी से राहत भी मिलती है।
सतपाल सैनी ने बताया कि बच्चों के लिए खादी का कपड़ा सबसे अच्छा होता है। साधारण प्रिंट वाले ड्रेस या विभिन्न डिजाइनों वाले कट फ्लेयर्ड खादी के टॉप लड़कियों के लिए बेहतर होंगे। जबकि लड़के हाथ से तैयार खादी के शर्ट और पैंट पहन सकते हैं। बच्चों के लिए खादी को पहनना आसान और आरामदेह होता है।
सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रिय खादी को वैसे तो नेताओं की पहली पसंद माना जाता रहा है पर अब इस विचार में काफी बदलाव आ गया है। कभी खादी बोलने मात्र से मोटे खद्दर का अहसास होता था। पर अब ऐसा नहीं है। खादी को लेकर बीते पांच से सात सालों में काफी प्रयोग किए गए हैं। यह प्रयोग अब भी जारी है। अब तो खादी आम दिनों के पहनावे से लेकर शादी-पार्टी वियर तक बन गया है। इस खादी को बदलने में युवा डिजाइनरों ने भी अपने हुनर का बखूबी इस्तेमाल किया है।
खादी ने फैशनेबल युवाओं के वार्डरोब में भी अपनी जगह बना ली है। पहले जहां खादी को केवल मोटा कपड़ा माना जाता था। अब इसे रिफाइन करके बाजार में उतारा जा रहा है। यही वजह है कि खास मौकों पर खादी के परिधानों को तरजीह दी जाने लगी है। फैशन डिजाइनर भी इसको बढ़ावा देने के लिए लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कपड़े डिजाइन कर रहे हैं।
सैनी ने बताया कि लड़कियों के सेगमेंट में खादी के प्लाजो, कुर्ती, शर्ट, ट्यूनिक, लांग पार्टी ड्रेसेज, लांग कुर्ता मुख्य हैं। वहीं लड़कों के लिए प्रिंस बंडी, शॉर्ट हाफ स्लीव शर्ट, कट एंड सीव शर्ट्स आदि डिजाइन कर बाजार में उतारे जा रहे हैं। खादी के ऐसे डिजाइन युवाओं में नया ट्रेंड बन कर उभर रहे हैं।
खादी बिक्री काउंटर पर खड़े लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोर्ड परीक्षा परिणाम में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थी सम्मानित

Tue May 16 , 2023
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थी सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 16 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक व 43 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लिए। कुरुक्षेत्र, 16 मई : ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement