![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220514-WA0059-1024x768.jpg)
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के पलया करौंदी गांव निवासी महिला उषा देवी पत्नी कोमल उम्र लगभग 52 वर्ष आज सुबह लगभग 7:00 बजे बिजली के टेबल पंखे को हटा रही थी जो रात में सोने के लिए चारपाई के बगल में लगाया गया था। इस पंखे में करंट उतर रहा था जैसे ही उसने पंखे पर हाथ लगाया करंट की चपेट में आ गई छूटने की बहुत कोशिश । आवाज सुनकर मौके पर घर एवं पड़ोस के लोग पहुंचे लेकिन तब तक उषा बेहोश हो चुकी थी ।जानकारी पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव ने मौके पर परिजनों के साथ महिला उषा को लेकर अतरौलिया अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक उषा के पति कोमल घर पर रहकर ही खेती बारी करते हैं मृतक के पास एक लड़के और दो लड़कियां है किसी की शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि इस घटना के विषय में परिजन सहित किसी ने स्थानीय थाने को अभी तक सूचना नहीं दी थी।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909