Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ग्रामीण अंचल से प्रबंधन एवं उद्यमिता की ओर नारी शक्ति

बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों को दिया गया तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

महासमुंद 19 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत जिला महासमुंद में समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें प्रबंधन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में परंपरागत रूप से बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों का चयन कर उन्हें उन्नत तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय भेजा गया है। प्रशिक्षण 17 से 19 मार्च तक आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान महासमुंद की महिला हितग्राहियों को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक प्रबंधन एवं उद्यमिता कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं ने अनुभवी वैज्ञानिकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में क्षेत्र भ्रमण कर वास्तविक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया। इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने कार्य में अधिक दक्ष बनेंगी, साथ ही सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel