मा0सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्रीमती पुष्पा पाण्डेय मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में श्रीमती देवयानी मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री सोनाली मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक, श्री गुलाब चन्द्र अपर नगर मजिस्ट्रेट, श्री सुधांशु शेखर जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री वाई0एल0 भारती डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ की गयी। कि हम सभी को मिलकर समाज में व्याप्त बाल विवाह की कुरूतियों को समाप्त करना है। जिससे किसी भी नाबालिग बालिका का बाल विवाह न हो सके। आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल-14 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों के यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु मा0 सदस्या महोदया द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजित जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कर उसकी आख्या जिला प्रोबेशन कार्यालय बरेली में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें कि समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त मा0 सदस्य महोदया द्वारा आज दिनांक 07-01-2026 को अपने जन्मदिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित बालक/बालिकाओं के साथ जन्मदिन मनाया गया। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा नवजात शिशुओं के साथ केक काटा गया। साथ ही बालक/बालिकाओं को जलपान वितरित किया गया।




