विश्व प्रसिद्ध श्री रामलीला पुस्तक का विमोचन किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व प्रसिद्ध श्री रामलीला सभा बरेली द्वारा आयोजित होली पर होने वाली श्री रामलीला का पुस्तक विमोचन आज किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी राम भक्त उपस्थित रहे
अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया आज श्री नरसिंह मंदिर पर परंपरागत विधि विधान से सभी राम भक्तों ने 165 भी श्री रामलीला का पुस्तक विमोचन श्री नरसिंह मंदिर भगवान के चरणों में अर्पण करते हुए किया गया संरक्षक सर्वेश रस्तोगी ने बताया विश्व में एकमात्र उत्तर प्रदेश बरेली में होने वाली रामलीला है जो होली पर होती है
महामंत्री सुनील रस्तोगी और गौरव सक्सेना ने बताया यह रामलीला सभी के सहयोग से होती है और हमारा प्रयास रहता है इसे वमनपुरी की रामलीला ना मानकर पूरे बरेली की रामलीला मनाई जाए जिसका हिसाब किताब शीशे की तरह पारदर्शिका से होता है और पुस्तक में लिखित है । प्रवक्ता विशाल मल्होत्रा ने बताया 165 भी रामलीला इस बार महाकुंभ को समर्पित रहेगी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे विश्व को दिखा दिया 60 करोड लोग किस तरह से बिना जाति धर्म के पूछे गंगा में स्नान कर महाकुंभ का आनंद लिया । विवेक शर्मा और राजकुमार गुप्ता ने बताया इस बार भाव श्री राम बारात होली पर 13.3. 2025 को धूमधाम से निकल जाएगी । पंडित सुरेश कटिहार और दिनेश दादा ने बताया कि राम लीला करने वाले मंडली अयोध्या से आएगी जिसमें शहर वासियों को इस बार नए रूप स्वरूप में कलाकार प्रस्तुति देंगे ।
कार्यक्रम सारे पुस्तक में लिखित है इसी प्रकार श्री रामलीला होगी ।आज के पुस्तक विमोचन पर अजीत रस्तोगी (बॉबी ) नीरज रस्तोगी, दीपेंद्र वर्मा ,सर्वेश रस्तोगी (सप्पू )अखिलेश अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, पंडित विनोद शर्मा ,आलोक गुप्ता, विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, अमित बर्मा ,मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारती आदि सभी राम भक्त उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक दक्षिण की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण कार्यक्रम सफल बनाने के लिए हुई मीटिंग

Thu Feb 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण के कार्यक्रम को राज्य सरकार की मंशानुरूप सफल बनाए जाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण की सहयोगात्मक मीटिंग हुई, जिसमें अध्यक्ष बाल कल्याण समिति […]

You May Like

Breaking News

advertisement