श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा।
 
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हर धरती पर की गई पूजा एवं तपस्या का अपना महत्व होता है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा अर्चना की। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि किसानों की फसलों की कटाई चल रही है तो श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में किसानों की फसलों के बचाव के लिए भी निरंतर पूजन किया जा रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि हर स्थान की मिट्टी का भी प्रभाव होता है। जिस भूमि में जैसे कर्म किए जाते हैं, वैसे ही संस्कार वह भूमि भी प्राप्त कर लेती है। इसलिए गृहस्थ को अपना घर सदैव पवित्र रखना चाहिए। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मारकंडेय पुराण में एक कथा आती है कि भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता जब वन में प्रवास कर रहे थे। मार्ग में एक स्थान पर लक्ष्मण का मन कुभाव से भर गया, मति भ्रष्ट हो गई। वे सोचने लगे, माता कैकेयी ने तो वनवास राम को दिया है मुझे नहीं। मैं राम की सेवा के लिए कष्ट क्यों उठाऊं? भगवान राम जी ने लक्ष्मण से कहा कि लक्ष्मण इस स्थल की मिट्टी अच्छी दिखती है, थोड़ी बांध लो। लक्ष्मण ने एक पोटली बना ली। मार्ग में जब तक लक्ष्मण उस पोटली को लेकर चलते थे तब तक उनके मन में कुभाव ही बना रहता था। किन्तु जैसे ही रात्रि में विश्राम के लिए उस पोटली को नीचे रखते उनका मन भगवान श्री राम व सीता माता के लिए ममता और भक्ति से भर जाता था। 2-3 दिन यही क्रम चलता रहा, जब कुछ समझ नही आया तो लक्ष्मण ने इसका कारण राम जी से पूछा। भगवान श्रीराम ने कारण बताते हुए कहा  हे भाई, तुम्हारे मन के इस परिवर्तन के लिए दोष तुम्हारा नहीं बल्कि उस मिट्टी का प्रभाव है। जिस भूमि पर जैसे काम किए जाते हैं उसके अच्छे बुरे परिणाम उस भूमि भाग में और वातावरण में भी छूट जाते हैं। जिस स्थान की मिट्टी इस पोटली में है, वहां पर सुंद और उपसुंद नामक दो राक्षसो का निवास था। उन्होंने कड़ी तपस्या के द्वारा ब्रह्मा जी को प्रसन्न करके अमरता का वरदान मांगा। ब्रह्मा जी ने उनकी मांग तो पूरी की किन्तु कुछ नियन्त्रण के साथ। उन दोंनो भाइयो में बड़ा प्रेम था। इस लिए उन्होंने कहा कि हमारी मृत्यु केवल आपसी विग्रह से ही हो सके। ब्रह्माजी ने वर दे दिया। वरदान पाकर दोनों ने सोचा कि हम कभी आपस में झगड़ने वाले तो नही हैं। इस लिए अमरता के अहंकार में देवों को सताना शुरु कर दिया। जब देवों ने ब्रह्माजी का आश्रय लिया तो ब्रह्माजी ने तिलोत्तमा नाम की अप्सरा का सर्जन करके उन असुरों के पास भेजा। सुंद और उपसुंद ने जब इस सौंदर्यवती अप्सरा को देखा तो कामांध हो गए। तुम मेरी हो और अपनी अपनी कहने लगे। तब तिलोत्तमा ने कहा कि मैं तो विजेता के साथ विवाह करूंगी। तब दोनो भाईयो ने विजेता बनने के लिए ऐसा घोर युद्ध किया कि दोनो आपस मे लड़ के मर गए। वे दोनों असुर जिस स्थान पर झगड़ते हुए मरे थे, उसी स्थान की यह मिटटी है। इसलिए इस मिट्टी में भी द्वेष, तिरस्कार, और वैर का सिंचन हो गया है। पूजन में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमर दास, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी, करुणानंद, जस्सा सिंह, नाजर सिंह, दीप कौर, राजेश्वरी एवं कमला इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में भजन संकीर्तन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा समाज के लोगों को जागरूक : राजेश सिंगला

Tue Apr 15 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की आगामी महत्वपूर्ण बैठक कैथल में होगी। कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का लोगों को जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। समाज को मजबूत करने एवं दिखावा बंद करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement