मां भगवती की पूजा आराधना तभी सफल है जब हम अपनी जन्म देने वाली मां की सेवा करेंगे : वर्मा

मां भगवती की पूजा आराधना तभी सफल है जब हम अपनी जन्म देने वाली मां की सेवा करेंगे : वर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भूले से भी जन्म देने वाली माँ का दिल नहीं दुखाना चाहिए।

हिसार : माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं, माता जिनका नाम पुकारे वो किस्मत वाले होते हैं’ यह सच्चाई है कि माता अपने भक्तों को अपने भवन पर अचानक ही बुलाती हैं। मां भगवती की पूजा आराधना तभी सफल है जब हम अपनी जन्म देने वाली मां की सेवा करेंगे। इसलिए हमें जन्म देने वाली मां की कभी भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए और उसका दिल नहीं दुखाना चाहिए। उक्त उद्गार स्थानीय समान्य हस्पताल सेक्टर 10 गुड़गांव में स्थित श्रीगणेश जी के मंदिर में माँ भगवती जी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर
उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने ने व्यक्त किए।
माँ भगवती जी की मूर्ति स्थापना से पूर्व विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने माँ दुर्गा का व बाबा गणपति की विधिवत रूप से आराधना पूजन किया। इस के अलावा स्थानीय पुजारी ने मां की पावन भेंटों ‘आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरां वालिए मैं आया, मैं आया शेरां वालिए’, ‘सुनो-सुनो मां की महिमा सुनो’, मां शेरों वालिए, मां ज्योतां वालिए, मां लाटा वालिए, शेर पे सवार होकर आजा मां शेरां वालिए’ आदि का गुणगान किया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। व मन्दिर के पुजारी महाराज ने विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ के सदस्य उपस्थित रहे।
चित्र में मन्दिर के पुजारी महाराज विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਨੇ 32 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਚੈੱਕ

Thu Oct 19 , 2023
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਨੇ 32 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਚੈੱਕ ਫਿਰੋਜਪੁਰ,19 ਅਕਤੂਬਰ{ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਵਾਦਾਦਾਤਾ}= ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰੱਬੀ ਰੂਹ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਅਤੇ ਦੁਬੱਈ ਦੇ ਉਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement