नवग्रह मंदिर में चंद्रग्रहण से पूर्व प्रारम्भ हुआ पूजन,चंद्रग्रहण पूजन के लिए भगवान विष्णु व चंद्रदेव का किया आह्वान

नवग्रह मंदिर में चंद्रग्रहण से पूर्व प्रारम्भ हुआ पूजन,चंद्रग्रहण पूजन के लिए भगवान विष्णु व चंद्रदेव का किया आह्वान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा का विधान : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 5 मई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शुक्रवार रात को लगने वाले वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण से पूर्व अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पुजारी और अन्य संत महापुरुषों ने भगवान विष्णु व चंद्रदेव सहित नवग्रहों का आह्वान कर पूजन प्रारम्भ किया। यह पूजन शनिवार को प्रातः समाप्त होगा।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस बार वर्ष का पहला चंद्रग्रहण है। इस कारण कोई सूतक अथवा पूजन पर प्रतिबंध नहीं है। इस लिए चंद्रग्रहण अवधि में निरंतर पूजन एवं अभिषेक किया जा रहा है। चंद्रग्रहण पूजन में महंत जगन्नाथ पुरी के साथ विनोद मोरे, आनंता सुरशे, पवन मोरे, गौरव गिरी, रेखा मानवतकर, सिंधु मोरे, पूजा व आरती सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के साथ भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से भगवान की अपने भक्तों पर कृपा सदैव बनी रहती है तथा हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह शुभ अवसर है कि इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा है। उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन घरों में दीपक जलाए जाते है और फूलों से भी घरों को सजाया जाता है। इस अवसर पर डा. दीपा राजन, डा. कुलविंदर, सुखदेव, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, रतन लाल व निपुन इत्यादि भी मौजूद थे।
नवग्रह मंदिर में पूजन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआ: पब्लिक की सुरक्षा से खिलवाड़, नेशनल हाईवे पर लगे यूनीपोलो से जान माल के नुकसान की संभावना,

Fri May 5 , 2023
कमाई के चक्कर में लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़, नेशनल हाईवे पर लगे यूनिपोलों से जानमाल के नुकसान की संभावना। लालकुआं। लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर नेशनल हाईवे की सड़क के किनारे आनन-फानन में अवैध यूनीपोल लगाकर मोटी कमाई का खेल जारी है। सबसे दिलचस्प […]

You May Like

Breaking News

advertisement