साल के चंद्रग्रहण पर आज होगी विधिवत पूजा अर्चना

साल के चंद्रग्रहण पर आज होगी विधिवत पूजा अर्चना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 4 मई : शुक्रवार 5 मई को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण पर मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पूजा अर्चना की जाएगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। वैशाख महीने में बुद्ध पूर्णिमा के दिन वाले यह चंद्रग्रहण है। 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था। अब बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करने व भक्ति भाव से पूजन करने से ग्रहण का दुष्प्रभाव समाप्त हो जाता है।
महंत जगन्नाथ पुरी जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्ति के लिए दिल में श्रद्धा और समर्पण भाव जरूरी है : महंत राजेंद्र पुरी

Thu May 4 , 2023
भक्ति के लिए दिल में श्रद्धा और समर्पण भाव जरूरी है : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 पंच धूणी अग्नि तपस्या में पहुंचे श्रद्धालुओं से महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कभी दूसरे धर्म की निंदा न करें। कुरुक्षेत्र, 4 मई : परमात्मा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement