आज़मगढ़:गांवों में युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार करने में दसो विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी – निखिल राय जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

भाजपा युवा मोर्चा का समेल्लन हुआ संपन्न

गांवों में युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार करने में दसो विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी – निखिल राय जिलाध्यक्ष

युवा मोर्चा युवाओ के दम और विश्वास पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सफल रहेंगे – श्री कृष्ण जिला महामंत्री

आजमगढ़।विकसित विचारों का मिलन युवा मोर्चा के द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया इसी युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा नवीन पटेल मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा को सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में सप्रेम भेंट की गई. जिला महामंत्री श्री कृष्ण ऊर्फ किशन भैया युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे मंच का संचालन श्री कृष्ण और किशन भैया ने किया और कहां युवा मोर्चा के युवाओ के दम पर युवाओं के विश्वास के साथ आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में कामयाब होंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र का कहना है कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। क्योंकि यहां से निकलने कार्यकर्ता की आगे लंबी पारी होती है। इसलिए संगठन उन्हें माजने का काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि देश के काम को भी वह सेवा के साथ लेती है। इसलिए युवा सम्मेलन में यह सिर्फ नहीं कहा जाएगा कि पार्टी को वोट दो, आखिर भाजपा को क्यों वोट दो उसे समझाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि देश को कैसे मजबूत बनाए रखना है। वहीं, जिले का भी सम्मेलन अलग होगा। इसमें देहात के युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें देश के साथ ही करियर के बारे में भी बताया जाएगा। वह करियर के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी उन्हें प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि गांवों में युवाओं के बीच संगठन के पदाधिकारी जाएंगे और पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। दसो विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। कार्यक्रम में आजमगढ़ व लालगंज संगठन के दोनों जिलों का संयुक्त कार्यक्रम युवा सम्मलेन सफलता पूर्वक सम्मपन्न हुआ जिसमे दोनों जिले के सभी पदाधिकारी व भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष धुव्र सिंह व महामंत्री अवनीश मिश्र लालगंज महामंत्री सूरज श्रीवास्तव व जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय व बृजेश चौरसिया, विवेक सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, सफीक सिद्धकी, अश्वनी मिश्रा, शौर्य सिंह, शिवम् सिंह, गौरव सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे ।

बाइट :- नीरज शेखर राज्यसभा सांसद

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:कंधरापुर पुलिस ने युवक के हत्या का किया अनावरण, हत्या में शामिल पति पत्नी गिरफ्तार

Wed Jan 5 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक कंधरापुर पुलिस ने युवक के हत्या का किया अनावरण, हत्या में शामिल पति पत्नी गिरफ्तार आजमगढ़। जिले के बिसौली गांव में युवक के हत्या का कंधरापुर पुलिस ने किया अनावरण, हत्या में शामिल पति पत्नी गिरफ्तार। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र […]

You May Like

advertisement