
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877
कुरुक्षेत्र 22 जून : श्री स्थाणु सेवा मण्डल कुरुक्षेत्र के द्वारा श्री महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे 8 दिवशीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 22 जून से 29 जून का आयोजन किया जायेगा। ईस उपलक्ष मे आज कलस यात्रा का आयोजन किया गया। ईस यात्रा मे स्थानेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल की 21 महिलाओ ने कलस उठा कर श्याम कॉलोनी से महंत प्रभात पुरी स्कूल तक यात्रा निकाली। श्री महंत बंशपुरी महाराज जी ने कलस यात्रा को हरि झंडी दिखाई।
यात्रा के बाद श्री महंत बंशी महाराज ने विधिवत रूप से पूजन किया! श्री महंत जी ने शिव बाबा की महिमा बताते हुऐ कहा शिव के बिना गांव अधूरा शिव के बिना मनुष्य अधूरा शिव कल्याणकारी प्रभु है जल्दी प्रशन्न होने वाले है। व्यास पीठ पर पंडित राजेंदर पराशर ने भगवन श्री शिव महापुराण की कथा शुरू की। इस अवसर पर महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत रंगनाथ पुरी, महंत महेश पुरी, महंत आशुतोष पुरी, सतीश शर्मा, सुनील सचदेवा, रमेश सचदेवा, अनिल पोपली, प्रेम मदान, प्रवीण गुप्ता, दिवान अरोड़ा, योगेश गोड़, सुरेंदर हमबीरिया, दिनेश गाबा उपस्थित रहे।


