Breaking Newsउत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

उतर बस्तर कांकेर 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। सरोना तहसील के ग्राम सारण्डा निवासी 55 वर्षीय हिराराम भास्कर की गड्ढा में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती चैतीबाई के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सरोना तहसील के ग्राम बासनवाही की 62 वर्षीय कोमल नेताम की नाली में डूबकर मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती मानबाई हेतु चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम मोदे निवासी 50 वर्षीय श्रीमती देवकीबाई कोरेटी की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित प्रभुराम के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel