
पंजाब प्रांत बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मुख्य वक्ता श्री किशन प्रजापत राष्ट्रीय संयोजक विशेष तौर पर पधारे
(पंजाब) फिरोजपुर 09 जून 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर छावनी के श्री रामबाग स्थित दशहरा मैदान में बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई प्रांत मंत्री सुनील दत्त शर्मा ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, सुरक्षा, संगठन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था, ताकि वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।
शिविर के दौरान लगभग 85 युवाओं को अन्य अन्य जिलों से आए शिक्षकों द्वारा जिसमें पठानकोट विभाग के संगठन मंत्री अजय जैन, रमन ठाकुर, मनीष कपूरथला और विनीत लुधियाना ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, आत्मरक्षा, अनुशासन, संगठनात्मक कार्यशैली तथा सामाजिक चुनौतियों का सामना करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
आयोजकों ने बताया कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।
प्रांत के कार्यकारी सदस्य करण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहीद भगत सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेश शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने अपने विचार रखे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जसवीर शीरा, प्रांत संयोजक मोहित गर्ग तथा विभाग अध्यक्ष हरीश गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
अपने संबोधन में किशन प्रजापति ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा विपरीत परिस्थितियों में अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और संगठित, संस्कारित तथा जागरूक युवा ही देश को नई दिशा दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव का विकास करना है। साथ ही समाज में बढ़ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाना भी आवश्यक है।
समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विजय बहल, जिला मंत्री नरेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष सूरज मेहता, जिला मठ मंदिर प्रमुख पं कैलाश शर्मा, बजरंग दल संयोजक राहुल धवन. हरीश पाठक, वरिंदर चावला, सुरजीत कुमार पासी, संजीव शर्मा योगेश बंसल, चेतन शर्मा,अमित गोयल तथा ममदोट , जीरा सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी अतिथियों ने शिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


