देश विदेश से सनातन संत शौर्य सम्मेलन में शामिल होंगे अनेकों संत महापुरुष : महंत राजेंद्र पुरी

देश विदेश से सनातन संत शौर्य सम्मेलन में शामिल होंगे अनेकों संत महापुरुष : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

महंत राजेंद्र पुरी ने दिया संत महापुरुषों को निमंत्रण।

कुरुक्षेत्र, 2 दिसम्बर : जग ज्योति दरबार द्वारा शाश्वतानंद धाम श्री अखंड गीता पीठ में 6 दिसम्बर को सनातन शौर्य सम्मेलन के नाम से आयोजित किए जाने वाले विराट सनातन संत सम्मेलन में देश विदेश से अनेकों संत महापुरुष पहुंचेंगे। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि यह धर्मनगरी के लिए अद्भुत अवसर होगा जब महान संतों के मुखारविंद से अमृत वर्षा होगी।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी महामंडलेश्वर यति नरसिंह गिरी, महंत बंसी पुरी, महंत रूद्र पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी चमन गिरी, यति सरस्वती, महंत रस मंगल पुरी, महंत शिव पूरी, स्वामी रोशन पुरी इत्यादि अनेक संतों को निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर संतों ने सनातन धर्म पर चर्चा के लिए सहमति व्यक्त की है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन की मजबूती एवं रक्षा के लिए सभी संत महापुरुषों को एकजुट होना होगा।
संत महापुरुषों को निमंत्रण देते हुए महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जयंती महोत्सव 2023 के शुभारम्भ के लिए जयराम विद्यापीठ में संत महापुरुषों के साथ गाड़ा खूंटा

Sat Dec 2 , 2023
गीता जयंती महोत्सव 2023 के शुभारम्भ के लिए जयराम विद्यापीठ में संत महापुरुषों के साथ गाड़ा खूंटा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विद्यापीठ में चार दशकों से चली आ रही परम्परा अनुसार मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त एवं संतों ने खूंटा गाड़ किया गया गीता जयंती महोत्सव […]

You May Like

advertisement