बरेली: कायस्थ महासभा और मानव सेवा क्लब ने मनाई राजेन्द्र प्रसाद जयंती

कायस्थ महासभा और मानव सेवा क्लब ने मनाई राजेन्द्र प्रसाद जयंती

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रपति और महापुरुष राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की एक कार्यक्रम का आयोजन उपजा प्रेस क्लब में रविवार को हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट के के पूर्व निदेशक प्रो.राजेन्द्र भारती ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद ने गांव की पट्टी से देश के सर्वोच्च पद तक का अपना सफर अपनी प्रतिभा और अपनी योग्यता के बल पर किया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं चित्रगुप्त और राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। चित्रगुप्त वन्दना के बाद सभी का स्वागत जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना ने किया। आख्या सचिव आशीष जौहरी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पवन सक्सेना ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने जो आदर्श स्थापित किये वह समाज के लिए उदाहरण हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इन्द्र देव त्रिवेदी,अविनाश सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, सुनील शर्मा,हिमांशु सक्सेना, अशोक सक्सेना, पी.के.सक्सेना, स्नेह सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन पर राजस्थान मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर भाजपा पार्टी कार्यालय पर मनाया गया जश्न

Mon Dec 4 , 2023
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन पर राजस्थान मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर भाजपा पार्टी कार्यालय पर मनाया गया जश्न दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर ‌ राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ […]

You May Like

advertisement