चार राज्यों के चुनावी नतीजों में से तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में जिला फिरोजपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट के बाहर बांटे लड्डू

चार राज्यों के चुनावी नतीजों में से तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में जिला फिरोजपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट के बाहर बांटे लड्डू।

फिरोजपुर 03 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

चार राज्यों के चुनावी नतीजों में से तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में जिला फिरोजपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। भाजपा के अनूमीत सिंह (हीरा) सोढ़ी व जिला प्रधान अवतार सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर शहर के दिल्ली गेट पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और लड्डू बांटे।

        इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य दविंदर बजाज और हीरा सोढी़ ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर सभी भाजपा कार्य करता बधाई के पात्र हैं और 2024 में भी केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि भारतवासियों को पता चल चुका है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ही भारतवर्ष को बुलंदियों पर ले जा सकती है और भारत देश इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने पंजाब के आम आदमी पार्टी के राज्य काल में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को देखते हुए दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बगेके पीपल अश्वनी ग्रोवर नरेंद्र कुमार गोविंद राम अग्रवाल सुशील गुप्ता एडवोकेट अश्विनी ढींगरा देवेंद्र नारंग इंद्र गुप्ता और अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और 

फिरोजपुर वासी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक आजमगढ़ के पिता हुई मौत

Mon Dec 4 , 2023
संगठन की कुमारी पूनम जो महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक आजमगढ़ की थी उनके पिता फूलचंद राम ग्राम खोजापुर पोस्ट चक ईनामी जिला आजमगढ़ के काफी समय से बिमारी के कारण मृत्यु हो गई है उनका दाह संस्कार आज राजघाट आजमगढ़ में हो गया है उनसे उनके पट्टीदारों से काफी […]

You May Like

advertisement